September 23, 2023
सपाइयों व किसानों से पुलिस अधिकारियों ने की वार्ता

रिपोर्ट:सतेन्द्र सिंह सेंगर

बिधूना: किसान बिल के विरोध में 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से करने को लेकर सपाइयों व किसानों के साथ वार्ता की। सपाइयों व किसानों ने पुलिस को आंदोलन के दौरान कोई भी गलत हथकंडा न अपनाने का भरोसा दिया।किसान बिल के विरोध में 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था की स्थित न बिगड़े इसके लिए बिधूना कोतवाली में सोमवार को सपा नेताओं व किसानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की।

इस मौके पर कोतवाल राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि 8 दिसंबर के आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए किसी भी प्रकार से आंदोलनकारी माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें। उन्होंने आंदोलनकारियों से कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मरीजों के वाहन आवश्यक सेवाएं न रोकी जाए और न ही किसी के साथ गलत त्योहार किया जाए। इस मौके पर निरीक्षक अपराध निर्भय चंद उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह उप निरीक्षक पवन यादव उप निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ ही सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामसनेही पार्क दिनेश वर्मा अशोक वर्मा नरेश यादव बबलू यादव पवन साहब दयाशंकर सक्सेना शिवपाल सिंह यादव शिवम सभासद अरबाज मंसूरी कश्मीर सिंह यादव अवनीश यादव राहुल यादव सत्या यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *