औरैया: अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बाहरपुर निवासी शिवकुमार ने अपनी पुत्रवधू सहित चार लोगों पर परिवार को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शिवकुमार का आरोप है कि उनके पुत्र पुष्पेंद्र कुमार का विवाह 8 मार्च 2026 को औरैया जनपद के गांव सिंदुरिया थाना फफूंद पोस्ट जुआ निवासी काजल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पुत्रवधू आए दिन घर में विवाद करती थी और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद वह मायके चली गई और बाद में पत्नी तथा पुत्र पर झूठे आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। प्रार्थना पत्र में शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्रवधू काजल, उसके पिता शिव प्रकाश, भाई शिवम , जसवंत सिंह तथा बुआ रज्जो उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।


