औरैया : तहसील क्षेत्र के ककोर बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 623 में गेहूं की फसल की पैदावार का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की गई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और टीम को निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सर्वे के दौरान राजस्व टीम द्वारा खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र को चिन्हित कर गेहूं की कटाई कराई गई। मड़ाई के बाद इस निर्धारित क्षेत्र से कुल 23 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया। पैदावार के आकलन में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए ‘कृषि उत्पादन ऐप’ के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों को तत्काल ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया।
इस क्रॉप कटिंग प्रक्रिया के दौरान सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल सहित पूरी राजस्व टीम मौके पर उपस्थित रही और प्रक्रिया को विधिवत रूप से संपन्न कराया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में क्रॉप कटिंग कराने का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करना है, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रिया के लिए सटीक डेटा उपलब्ध कराया जा सके।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

