औरैया: तहसील क्षेत्र के ग्राम चिचौली में गेहूं की फसल की पैदावार का वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग सर्वे किया गया। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अविनाश चंद्र मौर्य ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अपनी देखरेख में यह क्रॉप कटिंग कराई।


खेत में राजस्व टीम द्वारा एक निश्चित आकार का प्लॉट बनाकर फसल की कटाई की गई। सर्वे के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र को चिन्हित कर फसल का आकलन किया गया। मड़ाई के बाद इस निर्धारित क्षेत्र से कुल 22.62 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया। पैदावार के आकलन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए मौके पर ही ‘कृषि उत्पादन ऐप’ के माध्यम से सर्वे का सारा डाटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया।

क्रॉप कटिंग की इस प्रक्रिया के दौरान सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी और क्षेत्र के संबंधित लेखपाल भी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और राजस्व कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

