September 23, 2023
Vijay Diwas :16 दिसंबर यानि आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था

Vijay Diwas 16 December 1971: 16 दिसंबर यानि आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।परिणामस्वरूप बाग्लादेश एक अलग राष्ट्र बना।भारत एवं पाकिस्तान के बीच यह युद्ध एक सैन्य संघर्ष था। इस युद्ध का आरम्भ पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम के चलते 3 दिसंबर, 1971 को हुआ था।एवं इस युद्ध का विराम 16दिसम्बर,1971 को ढाका समर्पण के साथ हुआ था।मात्र 13 दिनो तक चलने वाला यह युद्ध इतिहास के पन्नों में लघुतम युद्धों में से एक रहा।

16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया था।उसी की याद में इस ऐतिहासिक दिन को विजय दिवस के रुप मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सैनिको ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस युद्ध मे पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिलने के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया था।यही पूर्वी पाकिस्तान आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण था।

समस्त भारतवर्ष 16 दिसम्बर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाता है,और भारत के गौरव के लिए शहीद हुए सैनिकों के बलिदानों को याद करता है।इस युद्ध में लगभग 3,900 भारत के सैनिक शहीद हो गए थे।जबकि 9,851 घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *