AkhileshvsOPRajbhar: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए योगी कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विभागों के बंटवारे में देरी पर ‘डबल इंजन’ सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए तीखा तंज कसा था। अब उनके इस बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जोरदार पलटवार किया है। राजभर ने भोजपुरी और हिंदी में पोस्ट करते हुए न सिर्फ अखिलेश यादव को ‘सत्ता लोलुप’ बताया, बल्कि उन्हें अपनी पार्टी (सुभासपा) में शामिल होने का व्यंग्यात्मक ऑफर भी दे डाला।


अखिलेश यादव ने क्या कहा था?
दरअसल, योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अभी तक नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं हुआ है। इस पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह ‘कमीशन-कमाई’ को लेकर डबल इंजन का आपस में टकराना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि नए मंत्री बेचारों की तरह दर्शक दीर्घा में बैठकर इंतजार कर रहे हैं और जनता भ्रष्टाचार करने वाले इन मंत्रियों पर निगाह रखेगी।
राजभर का पलटवार: ‘परिवार में गमी है और आपको राजनीति सूझ रही है’
अखिलेश यादव के इस हमले का जवाब ओम प्रकाश राजभर ने बेहद तल्ख अंदाज में दिया। राजभर ने हाल ही में यादव परिवार (अखिलेश के रिश्तेदार) में हुए एक निधन का हवाला देते हुए सपा प्रमुख को आड़े हाथों लिया।
राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अखिलेश जी, अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशानी में है। यही वजह है कि मैं भी आपके दु:ख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था। लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की ‘गमी’ के बीच भी राजनीति सूझ रही है। लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है।”


राजभर ने आगे नसीहत देते हुए कहा कि कम से कम तेरहवीं तक रुक जाते, उसके बाद विचारों की राजनीति कर ली जाती। उन्होंने कहा कि गोलोकगामी भाई यह व्यवहार देखकर क्या सोच रहे होंगे, थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए।
तंज: ‘इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, विभाग दिला दूंगा’
विभागों के बंटवारे पर अखिलेश की चिंता पर चुटकी लेते हुए ओम प्रकाश राजभर ने एक व्यंग्यात्मक ऑफर दे दिया। राजभर ने लिखा, “रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो, आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाए? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा।”
अपनी बात का अंत करते हुए राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधने के लिए एक मशहूर कहावत का इस्तेमाल करते हुए लिखा- “बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!”


.@yadavakhilesh जी, अभइं तोहरे भाई क देहांत भयल ह, पूरा परिवार परेशान ह.. यही कारन हमहू तोहरे दुख में शामिल हईं और तोहार समाज बांटे वाली राजनीति पर लिखे-बोले बंद कर देले रहली।
मगर तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि परिवार के ‘गमी’ पड़ल ह, तब्बो तोके राजनीति खेले के ह। दूसरे के… pic.twitter.com/1EeuSdOKfx
Read Also
औरैया में प्रमुख मार्गों के नामकरण की उठी मांग, व्यापार मंडल ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 16, 2026
यूपी की सियासत में ‘लेटर वॉर’ से गरमाया माहौल
आगामी चुनावों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच यूपी के दो कद्दावर नेताओं की यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक तरफ विपक्ष सरकार पर विभागों को लेकर खींचतान का आरोप लगाकर उसे घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष और उसके सहयोगी दल अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले कर बचाव की मुद्रा से बाहर आकर आक्रामक रुख अपना रहे हैं। फिलहाल, सूबे की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें अब राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय पर टिकी हैं कि कब नए मंत्रियों के विभागों की ‘पर्ची’ सामने आती है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

