रिपोर्ट: आयुष गुप्ता (छोटू)


औरैया: आगामी होने वाले आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। अब समय कम बचा है ऐसे में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपाइयों ने घर घर जाना शुरू कर दिया साथ में वोटर पर्ची आदि भी दे रहे हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्रा आदि ने शनिवार को स्नातक मतदाताओं से मिलकर उन्हें पर्चियां दी और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।




