अजीतमल, औरैया। अजीतमल तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) निखिल राजपूत का स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर विनोद कुमार मीणा ने अजीतमल तहसील के नए उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम विनोद कुमार मीणा ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए।


नवागत एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

