अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मदन सिंह पूर्व विधायक के खंडहर पड़े होटल के पास से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को अजीतमल पुलिस टीम ने सतेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी रतनीपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ अजीतमल थाने में मु0अ0सं0 356/2026, धारा 64(1)/110/115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को शाम 6:05 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया, उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी थाना अजीतमल पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

