Goa Liberation Day 19 December 2020: गोवा मुक्ति दिवस’ भारतीय सेना द्वारा पुर्तगालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 19 दिसम्बर को मनाया जाता है।भारत को 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, किन्तु आजादी के 14 साल बाद भी पुर्तग़ाली गोवा पर अपना शासन जमाये बैठे रहे। 19 दिसम्बर 1961 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय ‘अभियान के तहत गोवा, दमन और दीव को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कराया था। 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला,और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25वाँ राज्य बना गया था।


डॉ.राम मनोहर लोहिया के प्रयासों से मिली थी गोवा को स्वतंत्रता
राम मनोहर लोहिया ने ही पुर्तगालियों के ख़िलाफ आवाज उठाने के लिए गोवा के लोगों को प्रेरित किया था। राम मनोहर लोहिया जी ने गोवा के लोगों को एकजुट करने और पुर्तगाली शासन के ख़िलाफ वर्चस्व की लड़ाई लड़ने का एक जन संदेश दिया था। 18 जून 1946 को लोहिया जी के द्वारा दिए गए जोशीले भाषण ने आजादी की लड़ाई को मजबूत किया। अन्ततः19 दिसम्बर 1961 को भारतीय सेना ने यहाँ आक्रमण कर गोवा को 451 साल की गुलामी से इस क्षेत्र को पुर्तगालो से मुक्त करा ,गोवा को भारत में शामिल करवाया।इस तरह डॉक्टर लोहिया एवं समस्त भारतवर्ष का आजाद गोवा को देखने का सपना साकार हुआ।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

