रिपोर्ट: आयुष गुप्ता (छोटू)


औरैया: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को ककोर में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई वही कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। यह भी निर्देश दिए गए किस सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से मिले और उन्हें पार्टी की रीतियां नीतियां बताएं।
सपा की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपना अपना बूथमजबूत करें जब बूथ मजबूत होगा तो आगे भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी सभी को साथ लेकर ही पार्टी में काम किया जाएगा। पूर्व विधायक प्रदीप यादव एवं इंद्रपाल सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, हाफिज अब्दुल सत्तार, अमित यादव,जितेंद्र समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

