अजीतमल, औरैया: अजीतमल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक औरैया, श्रीमती चारू निगम के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अजीतमल, श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में यह सफलता प्राप्त हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की।


दिनांक 2 जुलाई 2024 को वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके तहत थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 303/24 धारा 363 भादवि0 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात अभियुक्त की खोजबीन प्रारम्भ कर दी गई थी। आज, दिनांक 4 जुलाई 2024 को पुलिस ने अभियुक्त साहिल पुत्र सकील खान, निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया, उम्र करीब 22 वर्ष, को नेशनल हाइवे प्रतापपुर ओवर ब्रिज के नीचे से नाबालिग अपह्रता के साथ गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग अपह्रता को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपह्रता के सकुशल बरामद होने से परिवार ने राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। यह घटना यह दर्शाती है कि पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों के खिलाफ सतर्क है और किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने और समाधान करने में सक्षम है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

