रिपोर्ट- आयुष गुप्ता,औरैया – कहावत है कि जैसे संस्कार दोगे वैसे ही पुत्र और पुत्री निकलेंगे। ठीक उसी का उदाहरण हैं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के पुत्र। पिता के पद चिन्हों पर चलकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह अपने क्षेत्र की गरीब कन्याओं के हाथ पीले करने में लगे हुए हैं, उनकी इस पहल की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। पिछले जिलापंचायत के कार्यकाल के दौर में निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह गरीबों व असहायों की मदद के लिए जाने जाते थे। वहीं अब उनके पुत्र कर्मवीर सिंह भी अपने पिता के रास्ते पर चलने लगे है। बता दें कि कर्मवीर सिंह ने अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से औरैया वार्ड 2 से जिलापंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जिसमे अपने विरोधियों को करारी शिकस्त देते हुए वह जिलापंचायत सदस्य चुने गए थे।


इनकी की मदद-

औरैया- सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम करमपुर के राजू बाल्मीकि ने शनिवार को जिलापंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह के कार्यालय पहुंचकर आगामी 5 जून को होने वाली अपनी बेटी की शादी के लिए मदद मांगी थी। जिसपर तुरन्त ही जिलापंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह ने सुबह राजू बाल्मीकि के घर जाकर शादी के लिए सामान व आर्थिक मदद की,साथ ही शादी की जिम्मेदारी पूरी निभाने का आश्वासन दिया।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।


