September 23, 2023
Happy Birthday Akhilesh Yadav:अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने 2022 फतह का लिया संकल्प

सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपाई

रिपोर्ट- आयुष गुप्ता,औरैया- गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत कर विधानसभा चुनाव 2022 में फतह का संकल्प लिया। जनपद के ककोर में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है।

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें, जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा में सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है,जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा का तानाशाह रवैया बहुत ही खराब है। सपा के जिला पंचायत सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इस मौके पर सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि त्यागी, जितेंद्र दोहरे, रवि दोहरे, हाफिज अब्दुल सत्तार, सर्वेश बाबू,अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *