September 23, 2023
औरैया: जनपद की बेटी नेहा कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार,दिल्ली में अनुराग ठाकर ने किया सम्मानित

दिबियापुर: जनपद की बेटी नेहा कुशवाहा को उनके पर्यावरण प्रेम के चलते कल अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार (National Youth Award) से सम्मानित किया गया। नेहा को यह पुरुस्कार केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने अपने हाथों से सौंपा। जनपद की औद्योगिक नगरी दिबियापुर (Industrial City Dibiyapur) की निवासी नेहा कुशवाहा को यह पुरुस्कार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके योगदान के चलते दिया गया। नेहा राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार पाने वाले 22 प्रताभागियों में प्रदेश से इकलौती प्रतिभागी थी।

पूर्वजों की याद में शुरू की गई मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

पूर्वजों की याद में शुरू की गई मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान
Neha Kushwaha got this award for her contribution in environmental protection.

नेहा ने अपनी पर्यवारण संरक्षण मुहिम लगभग 6 वर्ष पहले अपने पूर्वजों की याद में शुरू की थी। नेहा ने अब तक कुल 2588 पौधे रोपे। वहीं अनेक लोगों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण की अपनी मुहिम से भी जोड़ा। नेहा ने अपनी मुहिम में वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ साथ धार्मिक कार्यक्रमों में पौधों को रोपकर समाज के लोगों को पर्यावरण प्रेम का सबक सिखाया। पर्यावरण संरक्षण में नेहा के योगदान को देखते हुए कल दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार से सम्मानित किया।