औरैया। ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद औरैया प्रशासन ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अपने सुरक्षा काफिले (एस्कॉर्ट) से अतिरिक्त वाहन हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आवश्यक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से कराने और गैर जरूरी बैठकों को स्थगित करने को कहा गया है।


जिलाधिकारी ने तय किया है कि अब वह केवल एक सरकारी वाहन से ही आवागमन करेंगे। उनका कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य डीजल और पेट्रोल की अनावश्यक खपत को कम करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का सीमित और प्रभावी उपयोग किया जाना जरूरी है।
डीएम ने जिले के अधिकारियों को भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि अनावश्यक आवागमन रोकने के लिए अधिकतर बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। साथ ही यदि किसी बैठक का भौतिक रूप से आयोजित होना जरूरी हो तो केवल संबंधित अधिकारियों की ही मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

