रिपोर्ट: आयुष गुप्ता (छोटू)


औरैया: भीषण शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने जगह जगह अलाव लगवाने शुरू कर दिए है। शुक्रवार की देर शाम पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए। अब इन अलाव पर प्रतिदिन लकड़ी डाली जाएगी। इसके अतिरिक्त पालिका ने रैन बसेरा भी बनाया है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह,एस आई मनोज कुमार निगोटिया, जेई निर्माण पी पी सिंह,विकास चौहान आदि उपस्थित रहे।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

