अजीतमल (औरैया)। उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट आगरा के यूपी-112 थाना बसौनी में तैनात वर्ष 2005 बैच के हेड कांस्टेबल पीआरबी कर्मी रविन्द्र कुमार (लगभग 45 वर्ष) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।


रविन्द्र कुमार पुत्र दंगल सिंह यूपी-112 की पीआरबी-6166 पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें आगरा के सेंट जॉन्स चौराहा स्थित केपी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान 8 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मृतक रविन्द्र कुमार का पैतृक गांव नगला नन्दन, थाना अजीतमल, जनपद औरैया है। 9 सितंबर 2026 को उनके पैतृक गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।

रविन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र मनु की उम्र लगभग 17 वर्ष और आर्यन की उम्र करीब 11 वर्ष है। पुलिसकर्मी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

