अजीतमल, औरैया।अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के साँफर गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित तालाब में एक बुजुर्ग का शव पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दयाशंकर पुत्र प्रभु दयाल (65 वर्ष), निवासी साँफर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है। सुबह तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना साँफर चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग का शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
युवक की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

