अजीतमल, औरैया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से मंगलवार को ब्लॉक सभागार अजीतमल में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी ने की।
शिविर के दौरान अजीतमल क्षेत्र के एडीओ समाज कल्याण अधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं दिव्यांग कल्याण विभाग, औरैया के ब्रजेश बाबू ने दिव्यांगजनों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए करीब 20 लाभार्थियों को चिन्हित किया। चिन्हित लाभार्थियों को नियमानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के साथ ही पात्र लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने की बात कही गई।

खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी ने बताया कि अजीतमल ब्लॉक में समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण अथवा दिव्यांग पेंशन से संबंधित कोई समस्या है, तो वह ब्लॉक अजीतमल में एडीओ समाज कल्याण अधिकारी अक्षय त्रिपाठी से संपर्क कर योजना की जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकता है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

