औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।


जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
शोकसभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। कम उम्र में किसी युवा का इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानती रही है। ऐसे दुःखद समय में पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शोकसभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय का माहौल गमगीन बना रहा।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी
कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया और शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रामबाबू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, डॉ. नवीन यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अनिल तिवारी प्रदेश सचिव युवा जनसभा, सुमन दिवाकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, महेन्द्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, लोधी बीरेंद्र शास्त्री, रश्मि यादव, राजकुमार गौतम, नर सिंह यादव, नरेश यादव, अजय यादव, रामशंकर निषाद और मनीष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

