औरैया। CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में औरैया की छात्रा क्रिस्टी चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं। एसबीबीएस स्मृति विद्यापीठ, शुभला बिल्डिंग, औरैया की छात्रा क्रिस्टी ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।


हिस्ट्री में 100 में 100 अंक
आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा क्रिस्टी चौहान ने हिस्ट्री और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में 99-99 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा इंग्लिश कोर में 97 और लीगल स्टडीज़ में 98 अंक प्राप्त कर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ऑनलाइन पढ़ाई से मिली सफलता
क्रिस्टी फिजिक्सवाला (PW) के ‘परिश्रम ह्यूमैनिटीज 2026’ बैच की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई और वर्चुअल लेक्चर्स का भी सहारा लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल शिक्षकों और PW के शिक्षकों को दिया।
नियमित पढ़ाई और रिवीजन को बताया सफलता का मंत्र
क्रिस्टी ने बताया कि नियमित पढ़ाई, लगातार रिवीजन और विषयों के कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने की रणनीति ने उन्हें यह सफलता दिलाई। उन्होंने विशेष रूप से PW के समीर सर के पढ़ाने के तरीके और मोटिवेशन को अपनी तैयारी में काफी मददगार बताया।


CBSE 12वीं का इस बार रहा 85.20% रिजल्ट
इस वर्ष CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 17,68,968 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए।बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत रहा। वहीं लड़कियों का परिणाम लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत बेहतर दर्ज किया गया।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

