औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।



Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) औरैया द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों के नामकरण को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, समाजसेवियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम पर सड़कों का नाम रखे जाने की मांग की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने नगर के विकास, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। संगठन का कहना है कि प्रमुख मार्गों का नामकरण ऐसे व्यक्तित्वों के नाम पर किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ज्ञापन में नगर के मार्गों के सौंदर्यीकरण के साथ नामकरण किए जाने की भी मांग उठाई गई। व्यापार मंडल ने पांच प्रमुख व्यक्तित्वों के नाम प्रस्तावित किए हैं, जिनमें स्व. चौ. अवधिका प्रसाद चतुर्वेदी, स्व. कृष्ण चंद्र भार्गव, स्व. डॉ. बेनीमाधव गुप्ता, स्व. सुरेन्द्रनाथ शुक्ला और स्व. बाबू सूरज नारायण अग्रवाल शामिल हैं।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू), स्वतंत्र अग्रवाल, एडवोकेट मयंक शुक्ला, आरतीनन्दन तिवारी, रितेश पोरवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने नगर पालिका प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।
Sign in to your account