रिपोर्टर:सतेन्द्र सिंह सेंगर
औरैया: औरैया की लेडी सिंघम सुनीति जी ने औरैया कोतवाली सभागार में लोगों के खोये हुए मोबाइल फ़ोन जिनकी अनुमानित कीमत साढ़े आठ लाख रूपये की होगी,बरामद करके उनके मालिकों के सुपुर्द किये।
औरैया लेडी सिंघम पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति के निर्देशन में सर्विलांस टीम के कॉन्स्टेबल मनीष कुमार,कांस्टेबल दीपक कुमार एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार के अथक प्रयास से यह सफलता मिली है,खोये हुये मोबाइल पाकर लोगों की धनतेरस को औरैया की लेडी सिंघम एसपी औरैया सुनीति ने और बेहतर बना दिया मोबाइल पाकर लोग एसपी औरैया की सराहना करते हुए अपने अपने घर गये।


औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

