रिपोर्ट- अमित परमार
औरैया जनपद की पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुये एक वर्ष पूर्व नाबालिग के साथ हुये घिनौने कृत्य का खुलासा करते हुये आरोपियों को धर दबोचा है, बता दें कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के झावर का पुरवा में एक नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद इस मामले के खुलासे के लिये कई टीमों का गठन किया गया था।


वहीं इस मामले पर पुलिस का शक गाँव के ही एक व्यक्ति पर गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है, वहीं इस मामले के खुलासे पर परिजनों ने नवांगतुक एसपी और पुलिस टीम का धन्यवाद अदा किया है।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

