रिपोर्ट-आयुष गुप्ता ,औरैया: अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में रैली निकाल रही है। रविवार को प्रचार प्रसार के लिए निकले साइकिल यात्रा दल का स्वागत शहर में सपाइयों ने किया। इस मौके पर सभी ने विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।रविवार को शहर पहुंचे समाजवादी साइकिल यात्रा दल के संयोजक रणविजय सिंह और अरविंद सिंह का नेशनल हाईवे पर साईं मंदिर के निकट सपा के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।



इस साइकिल यात्रा दल का उद्देश्य 2022 से पहले अधिक से अधिक जनपदों में पार्टी की रीतियां नीतियां बताना। सपा जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार ही बनेगी। जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार, श्रीधर पांडे एवं युवजन सभा के नेता ऋषभ त्रिपाठी ने भी एलान किया कि प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार से जनता त्रस्त और आने वाले समय में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नेता अश्वनी शुक्ला मौजूद रहे।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

