रिपोर्ट : आयुष गुप्ता(छोटू)


औरैया: भारत सेवा संस्थान एवं देवी दयाल फैमिली फाउंडेशन के बैनर तले सर्दी से राहत दिलाने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक लोगों को कंबल दिए गए।हर साल की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा अछल्दा के मुनागंज एवं शहर से लगे ग्राम मधुपुर के पास कंबल वितरण का आयोजन किया गया। संस्था के विशेष सहयोगी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने एक सैकड़ा से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत काम होता है। उसी उद्देश के साथ वह बराबर गरीबों की सेवा करने में लगे हुए हैं। कहा कि संस्था भी समय-समय पर विशेष आयोजन कर लोगों की मदद करने में लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही फिर से एक कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल व वस्त्र बांटे जाएंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र के पुत्र हर्षवर्धन ने बताया अब तक दो सैकड़ा से अधिक लोगों को कंबल बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के संरक्षक और जिम्मेदार लोग रचनात्मक कार्य करने में लगे हुए हैं और गरीब असहाय लोगों कि हर मदद की जा रही है। इस दौरान नेहा दयाल, कमलेश कुमारी, सुनीता वर्धन, कनिष्क वर्धन, वर्तिका राज,अंशदयाल, जीत सिंह, हर्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

