September 23, 2023
एक विचित्र पहल सेवा समिति:अंत्येष्टि स्थलों पर चला सफाई अभियान

रिपोर्ट: आयुष गुप्ता(छोटू )

औरैया: एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विगत 5 वर्षों से अनवरत यमुना तट श्मशान घाट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर 113 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों पर फैला हुआ लगभग 2 क्विंटल कूड़ा-करकट, कचरा व अपशिष्ट गड्ढे में एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया। अभियान के उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जिला प्रशासन की बेरुखी के चलते आजादी के बीते 70 सालों बाद भी यमुना घाट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल गड्ढा मुक्त नहीं हो पाया। जिससे यमुना तट पर गए हुए लोगों को काफी असुविधा होती हैैं, जबकि यमुना तट पर औरैया शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग दस शवों की अंत्येष्टिओं के साथ हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है फिर भी यह सत्य का स्थल अनदेखी के कारण मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। बैठक में यमुना तट पर परम तेजस्वी सूर्यपुत्र यमराज जी के मंदिर की स्थापना हेतु सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, बैठक में मौजूद सभासद छैया त्रिपाठी ने बताया कि यमुना तट पर यमराज जी के मंदिर का निर्माण अति शीघ्र जन सहयोग से कराया जाएगा। बैठक में मौजूद रानू पोरवाल ने बताया कि यमुना तट पर क्षतिग्रस्त हैंड पंप को हटाकर नया इंडिया मार्का हैंड पंप लगाया जायेगा। बैठक में मौजूद सभासद पंकज मिश्रा ने बताया कि यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु राम झरोखा के दोनों ओर ट्री गार्ड सहित विभिन्न प्रकार के छायादार पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। यमुना तट पर सदर विधायक, औरैया निधि रु0 15 लाख से युद्ध स्तर पर चल रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति समीक्षा की गई।

समिति के संस्थापक ने बैठक में बताया कि अब यमुना तट पर आए हुए लोगों को स्वच्छता साफ सफाई के साथ वाहन पार्किंग, सड़क, टाइल्स युक्त स्नान कुंड व स्नान चबूतरा, पुलिया व लंबी नाली बनने के उपरांत लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बैठक के समापन पर रमन पोरवाल व बबिता पुरवार ने बैकुंठ रथ सेवा की सदस्यता ग्रहण की बैठक में मौजूद लोगों ने नए सदस्यों का हृदय से अभिनंदन किया। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से सभासद पंकज मिश्रा, मनीष पुरवार (हीरू), सभासद छैया त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता (डाबर), आदित्य पोरवाल, ठेकेदार भोले पांडे, कपिल गुप्ता, सुनील अवस्थी, शिक्षक शिवम गुप्ता, अभिषेक गोयल, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पोरवाल, अर्पित गुप्ता, रज्जन बाल्मिक, आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *