रिपोर्ट-आयुष गुप्ता ,औरैया- समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शहर समेत समूचे जनपद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। युवा सपाईयों ने संकल्प दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ त्रिपाठी ने की। शहर में स्थित ब्लॉक गेट के समीप सपा युवजन सभा के जिला कार्यालय पर समारोह पूर्वक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा उन्होंने अपनी सरकार में छात्र छात्राओं को लैपटॉप देने का काम किया, वही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता भी मिला। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सपा का है और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में ओम जी त्रिपाठी,अनुराग अवस्थी आकाश शुक्ला, कन्हैया त्रिपाठी बबलू दुबे, अभिषेक चतुर्वेदी, संजू पाल आदि उपस्थित रहे।


औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

