रिपोर्ट- आयुष गुप्ता(छोटू)
औरैया: जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान अनवरत रूप से जारी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम जनपद के सभी न्यायपंचायतो में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाग्यनगर की न्यायपंचायत पीपरपुर, जुआ, खानपुर, फफूंद एवं औरैया ब्लॉक की न्याय पंचायत अयाना के गांव बीजलपुर में कांग्रेस पार्टी की मीटिंग हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि आगे आने वाला समय सिर्फ कांग्रेस का ही है। क्योंकि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देख लिया है और वह इस झूठी सरकार से ऊब चुके हैं। कहा कि यह सरकार न तो किसानों की हुई और न ही गरीबों की। इसलिए ऐसी सरकार में रहने का क्या फायदा। उन्होंने जनसमूह से अपील की कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके जिससे कि उनकी बात को दोबारा से सुना जा सके।



जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे नेे कहा कि आने बाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुत जोर-शोर से चुनाव लड़ने जा रही है। विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने इसके लिये आप सभी अपने अपने बूथ मजबूत करे और कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, गरीब, व्यापारी सभी का शोषण कर रही है। आज स्कूलों में शिक्षा नही है, अस्पतालों में दवाई नही, युवा बेरोजगार घूम रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह सरकार देश को बांटने और आपस में लडाने का काम करके देश पर राजकर रही हैं। इस दौरान पार्टी की करीब आधा सैकड़ा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में सिपाही लाल निषाद, एहशान मोहम्मद, इनामुल हक शोभित त्रिपाठी के अलावा दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे। न्याय पंचायतों में भी दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

