रिपोर्ट- आयुष गुप्ता,औरैया- एक तरफ जहां कोरोना महामारी को लेकर विद्यालय बंद चल रहे हैं।वही बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए गांव गांव क्रिकेट टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं। बुधवार को ग्राम से सिखौला में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सपा नेता ऋषभ त्रिपाठी ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी अति आवश्यक है। आज के परिवेश में क्रिकेट मैच का दौर चल रहा है जबकि पहले हम लोग कबड्डी,खो खो आदि खेलों पर ज्यादा जोर देते थे। इससे पहले आयोजकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। दो टीमों के बीच यह मैच खेला गया।


औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

