@auraiyatimes
जनगणना का पहला चरण कल से शुरू हो रहा है। प्रशासन ने 7 मई से 21 मई 2026 तक 'स्व-गणना' (Self Enumeration) का समय दिया है। इसमें आप 16 अलग-अलग भाषाओं में अपनी जानकारी भर सकते हैं।
@auraiyatimes
7 मई से 21 मई तक खुला रहेगा पोर्टल
इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा। यहाँ परिवार के मुखिया को अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करना है। एक नंबर से सिर्फ एक ही घर का डेटा भरा जा सकेगा।
@auraiyatimes
जनगणना करने का आसान प्रोसेस
लॉगिन के बाद आपको मैप पर अपनी लोकेशन (Landmark) चुननी होगी। इसके बाद मकान की छत, पेयजल का स्रोत, शौचालय की स्थिति और कमरों की संख्या जैसे लगभग 33 आसान सवालों के जवाब देने होंगे।
@auraiyatimes
भरनी होंगी मकान से जुड़ी 33 जानकारियां
जैसे ही आप अपनी सारी जानकारी सही-सही भरकर सबमिट करेंगे, आपके मोबाइल पर SMS के ज़रिए 11 अंकों का एक खास 'SEID' (Self Enumeration ID) नंबर आएगा। इसे सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है।
@auraiyatimes
22 मई से 20 जून तक प्रगणक (फील्ड कर्मचारी) घर-घर आएंगे। अगर आपने पहले ही ऑनलाइन 'स्व-गणना' कर ली है, तो आपको बस उन्हें अपना 'SEID' कोड देना होगा। इससे आपका और उनका दोनों का समय बचेगा!
@auraiyatimes