देश भर में मशहूर है औरैया का 'देसी घी'! लेकिन जो आप खा रहे हैं, क्या वो असली है?
औरैया की शान: देसी घी
औरैया जिले की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा दुग्ध और घी उत्पादन पर निर्भर है। यहाँ का दानेदार घी अपनी शुद्धता और महक के लिए कई राज्यों में सप्लाई होता है।
मिलावट का खतरनाक खेल
भारी डिमांड के चलते मुनाफाखोर घी में पाम ऑयल, वनस्पति (डालडा), और आलू या शकरकंद का स्टार्च मिला रहे हैं। पर घबराएं नहीं, आप घर बैठे इसे आसानी से पकड़ सकते हैं!
'हथेली' का टेस्ट
असली घी की पहचान का सबसे आसान तरीका! थोड़ा सा घी अपनी हथेली पर रखें। असली देसी घी शरीर की गर्मी से तुरंत पिघलने लगता है, जबकि नकली घी जमा रहता है।
'हीट' (Heat) टेस्ट
एक चम्मच घी को पैन में गर्म करें। अगर यह तुरंत पिघल कर हल्का भूरा (Brown) हो जाए और महक दे, तो 100% असली है। पिघलने में समय लगे और रंग पीला रहे, तो मिलावट है।
आयोडीन' टेस्ट
अगर घी में आलू का स्टार्च मिला है, तो एक चम्मच पिघले घी में आयोडीन की दो बूंदें डालें। घी का रंग नीला या जामुनी हो जाए, तो समझ लें घी नकली है।