अजीतमल, औरैया (रिपोर्ट- दीपक अवस्थी): कस्बा बाबरपुर स्थित संतोषी माता मंदिर सब्जी मंडी में आज एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ का आयोजन दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विधिपूर्वक किया गया, जहां विधि विधान से पूर्ण आहूति दी गई। यज्ञ में भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को अत्यंत धार्मिक और शुभ बना दिया।


इस अवसर पर आए हुए प्रसिद्ध व्यास पंडित श्री राम श्याम जी ने दुर्गा पूजा समिति के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यज्ञ की महिमा और समाज में इसके महत्व को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
यज्ञ में नगर के व्यापारी, महिलाएं, बच्चे और दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। पूरे आयोजन में भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।




