हमीरपुर जनपद के बिवांर कस्बे स्थित संस्कार धाम में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने बुन्देलखण्ड की पारंपरिक फाग गायन प्रस्तुत किया, वहीं फूलों की होली ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को उत्साह और उल्लास से भर दिया।



कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता राजदीप सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करता है तथा सभी को आपसी मतभेद भुलाकर साथ आने का संदेश देता है।

समारोह में मुस्करा ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, अजयपाल राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया, सचिन सिंह, पंकज शिवहरे, सिद्धार्थ मिश्रा, अभिनंदन सिंह भदौरिया, कामता सिंह जादौन, मृदुलकांत पाठक, सर्वर खान, भरत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


औरैया टाइम्स अपडेट 📢
औरैया की हर बड़ी खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।

