'मदर्स डे कब है', यह सवाल इस वक्त इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इस साल 2026 में यह खास दिन 10 मई (रविवार) को मनाया जाएगा।
@auraiyatimes
08 MAY 2026
मदर्स डे की कोई एक फिक्स तारीख (Date) नहीं होती। पूरी दुनिया में इस दिन को हर साल 'मई महीने के दूसरे रविवार' (Second Sunday of May) को ही मनाने का नियम है।
@auraiyatimes
इस दिन को मनाने की शुरुआत एक अमेरिकी महिला 'अन्ना जार्विस' (Anna Jarvis) ने साल 1908 में की थी। उन्होंने अपनी दिवंगत माँ के सम्मान में एक लंबा अभियान चलाया था।
@auraiyatimes
अन्ना की मेहनत तब रंग लाई जब 9 मई 1914 को अमेरिकी राष्ट्रपति 'वुडरो विल्सन' ने एक कानून पास किया। इसके बाद से ही मई का दूसरा रविवार 'मदर्स डे' बन गया।
@auraiyatimes
सबसे बड़ा रोचक तथ्य यह है कि जब कंपनियों ने मदर्स डे को सिर्फ कार्ड और गिफ्ट बेचने का 'बाजार' बना दिया, तो खुद अन्ना जार्विस इस दिन का विरोध करने लगी थीं।
@auraiyatimes
मदर्स डे का आधिकारिक प्रतीक 'सफेद कार्नेशन' (White Carnation) फूल को माना जाता है। दरअसल, अन्ना जार्विस ने अपनी माँ की याद में पहली बार यही फूल लोगों को बांटे थे।
@auraiyatimes