1 मई से बदल रहे हैं देश के ये 3 बड़े नियम! आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर 

 1 मई से 'ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2026' पूरी तरह लागू हो रहा है। अब बिना रजिस्ट्रेशन वाले सट्टेबाजी या गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल करना पूरी तरह गैर-कानूनी होगा।

नए नियम के तहत, अगर कोई यूजर जानबूझकर गैर-रजिस्टर्ड ऐप (जैसे विदेशी सट्टेबाजी ऐप) पर रियल मनी गेम खेलता है, तो उस पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है। हर गेमर के लिए PAN और Aadhaar KYC अनिवार्य होगी। 

इनकम टैक्स विभाग ने कैश लेनदेन पर शिकंजा कसा है। 1 मई से बैंक या पोस्ट ऑफिस में साल भर में ₹1 लाख से अधिक की नकदी जमा करने या निकालने पर पैन कार्ड (PAN Card) देना अनिवार्य कर दिया गया है। 

अब किसी भी होटल या फंक्शन में ₹1 लाख से ज्यादा के बिल का भुगतान करने, ₹5 लाख से महंगी कार/बाइक खरीदने और ₹20 लाख से ऊपर की प्रॉपर्टी खरीदने पर पैन कार्ड देना ही होगा। 

शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को भी झटका लगा है। 1 मई से डेरिवेटिव सेगमेंट (F&O) में ट्रेडिंग करना महंगा हो गया है। ऑप्शंस पर STT (Securities Transaction Tax) बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।