1 मई से बदल जाएंगे LPG गैस सिलेंडर के ये बड़े नियम! आम आदमी पर सीधा असर
1 मई से तेल कंपनियां गैस की कीमतों में संशोधन करेंगी। ग्लोबल टेंशन के चलते कमर्शियल सिलेंडर पहले ही महंगे हो चुके हैं, अब घरेलू गैस के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।
गैस की जमाखोरी रोकने के लिए नया 'लॉक-इन' पीरियड। अब शहरी इलाकों में दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतर होना अनिवार्य है।
1 मई से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम अनिवार्य हो रहा है। डिलीवरी एजेंट को आपके मोबाइल पर आया OTP बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा। इससे कालाबाजारी रुकेगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपनी सब्सिडी जारी रखने के लिए अपना आधार आधारित e-KYC (ई-केवाईसी) कराना अनिवार्य है।
सरकार के नए नियमों के मुताबिक, जिन घरों में पाइप वाली गैस (PNG) की सुविधा पहुँच चुकी है, वहां 3 महीने के भीतर एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।